नोएडा, मार्च 20 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने वाले गिरोह से जुड़े दो युवकों को सेक्टर-63 क्षेत्र से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खाते में ठगी की रकम आई थी। गिरोह का सरगना अब भी फरार है। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि पीड़ित के पास 13 मार्च को एक फोन कॉल आई। कॉलर ने खुद को टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी का अधिकारी बताया। आरोपी ने पीड़ित को डराया कि उसके मोबाइल नंबर से अश्लील वीडियो भेजे गए हैं और इस मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच और सीबीआई कर रही है। आरोपियों ने जांच के नाम पर पीड़ित को डिजिटल अरेस्ट कर उसे मानसिक दबाव में लेकर उससे रुपये ठग लिए। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और अ...