वाराणसी, मार्च 12 -- वाराणसी/गोरखपुर। गोरखपुर कैंट क्षेत्र की रिटायर आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजुला श्रीवास्तव (64) को आठ दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर 1.58 करोड़ रुपये की जालसाजी मामले में पुलिस ने वाराणसी की गणेशपुरी कॉलोनी नासिरपुर (चितईपुर) के मछली व्यापारी विकास विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मछली के व्यापार के लिए खोले गए खाते में 80 लाख की रकम मंगाई थी। चंद सेकंड बाद ही 40 अलग-अलग खातों में रकम को ट्रांसफर कर दिया गया। पूछताछ में आरोपी ने तीन सहयोगियों के नाम बताये हैं, जो फरार हैं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। अब गोरखपुर साइबर पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी है। डॉ. मंजुला वर्ष 2018 में सेवानिवृत्त हुईं और पति के निधन के बाद अकेली रहती है। एक बेटे की मौत हो चुकी है, जबकि दूसरा बेटा गुजर...