बरेली, मार्च 11 -- बरेली कॉलेज एनएसएस इकाई प्रथम के सात दिवसीय विशेष शिविर के चतुर्थ दिन सुबह के सत्र में प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया। शिविर का उद्देश्य समाज में सामूहिकता के साथ रहना है। दर्शनशास्त्र विभाग के प्रो. एसी त्रिपाठी ने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजीव यादव ने योजनाओं के प्रति जागरूक किया। वहीं एनएसएस की छात्र इकाई द्वितीय व तृतीय में कृत्रिम बुद्धिमत्ता विषय पर व्याख्यान सत्र हुआ। संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. यशार्थ गौतम एवं डॉ. बृजवास कुशवाहा ने किया। डॉ. आलोक कुणाल ने स्वयंसेवकों को एआई के बारे में जानकारी दी। द्वितीय सत्र में स्वयंसेवकों ने सिकलापुर, खुर्रमगौटिया में जाकर लोगों को डिजिटल अरेस्ट व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में जागरूक करते हुए साइबर सुरक्षा से संबंध...