कानपुर, अप्रैल 17 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता डिजिटल अपराध नियंत्रण के लिए कानून में बदलाव लाने के साथ तकनीक का सामंजस्य और सख्ती जरूरी है। जिस तरह अपराधी डिजिटल फ्रॉड में तकनीकी का इस्तेमाल बढ़ रहा है, इसलिए पुलिस और विधि प्रक्रिया में अत्याधुनिक तकनीक को शामिल करना जरूरी है। यह बात विधि व साइबर सुरक्षा के विशेषज्ञों ने कही। मौका रहा, साइबर सुरक्षा, विधि एवं अभिशासन विषय पर आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का।छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज की ओर से सीनेट हाल में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ स्कूल की निदेशक डॉ. स्मृति रॉय ने किया। यह भी पढ़ें- डेटा तकनीक और कानून के नए समीकरण पर किया मंथन उन्होंने कहा कि तकनीक और विधि के समन्वय से ही सशक्त ...