दुमका, अप्रैल 17 -- दुमका, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य स्वास्थ्य संगठन के बैनर तले शुक्रवार को इंडोर स्टेडियम परिसर में स्वास्थ्य सहियाओं की विभिन्न मांगों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले भर से आई स्वास्थ्य सहियाओं ने अपनी समस्याएं रखीं। संघ के संरक्षक विजय कुमार दास ने कहा कि स्वास्थ्य सहियाओं को कई महीनों से मानदेय नहीं मिला है, जिसके कारण उनके सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। वहीं कोविड काल में किए गए कार्यों का मानदेय भी अभी तक बकाया है। कहा जिला स्तरीय बैठक में आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। जिसके बाद मुख्यमंत्री से मिलकर समस्या को रखने का काम करेंगें।फोटो संख्या-03-बैठक को संबोधित करते संघ के संरक्षक विजय कुमार दास

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...