दुमका, अप्रैल 25 -- दुमका, प्रतिनिधि। मां महासर माता के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर शनिवार को दुमका में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। महासर माता परिवार के तत्वावधान में 25 से 29 अप्रैल तक बड़ी ठाकुरबाड़ी मंदिर, दुमका में मां महासर माता का प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जा रहा है। शनिवार सुबह कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। 251 महिलाओं एवं कन्याओं ने सिर पर कलश धारण कर नगर भ्रमण किया। श्रद्धा और उल्लास से भरी यह कलश यात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए बड़ी ठाकुरबाड़ी मंदिर पहुंची। इस दौरान पूरा नगर जय महासर माता के जयकारों से गूंज उठा। कलश यात्रा के बाद मंदिर परिसर में विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। यह भी पढ़ें- टाटीझरिया के डुंगो में गाजे-बाजे के साथ निकली कलशयात्रा यह आयोजन 25 से 29 अप्रैल तक मंदिर परिसर में चल...