दुमका, सितम्बर 21 -- छात्र समन्वय समिति समिति के बैनर तले शनिवार को दुमका में छात्र जन आक्रोश महारैली निकाली गई। यह रैली एसपी कॉलेज, दुमका से शुरू होकर कचहरी चौक होते हुए जिला कल्याण पदाधिकारी कार्यालय तक गई। रैली का संयुक्त नेतृत्व छात्र नेता डॉ. श्याम देव हेंब्रम, राजीव बास्की और राजेंद्र मुर्मू ने किया। रैली में जिले के विभिन्न कल्याण छात्रावासों में रहने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की।छात्र नेताओं ने जिला कल्याण पदाधिकारी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि दुमका जिले के कल्याण छात्रावासों में छात्र-छात्राओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन उसके अनुरूप सुविधाओं का विस्तार नहीं हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...