मुरादाबाद, सितम्बर 15 -- पिछले दिनों दिल्ली समेत एनसीआर में स्वाइन फ्लू के संक्रमण का जबरदस्त प्रकोप फैले होने के हालात सामने आए थे। इधर, मुरादाबाद में भी स्वाइन फ्लू के संक्रमण के मामले सामने आना शुरू हो गए थे। मुरादाबाद में आधिकारिक तौर पर स्वाइन फ्लू के अब तक 35 केस दर्ज हो चुके हैं। पिछले पंद्रह दिनों में नए केस मिलने का सिलसिला बना रहा सिलसिला दो दिन से टूटता दिखाई दिया है। पिछले अड़तालीस घंटों में जनपद में स्वाइन फ्लू का कोई नया केस सामने नहीं आया है। जिसके आधार पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी आगामी दिनों में इसके संक्रमण से राहत मिलने की उम्मीद जाहिर कर रहे हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ.प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि स्वाइन फ्लू के अधिकतर मामले निजी अस्पतालों की तरफ से इलाज के दौरान मरीजों में सामने आए लक्षणों के आधार पर कराई गई जांच...