मुरादाबाद, अक्टूबर 4 -- वरिष्ठ संवाददाता प्रदेश भर के गांधी आश्रमों पर सर्दी के मौसम में गर्माहट देने वाले खादी के कपड़ों की खूब बिक्री होती है। हर साल गांधी जयंती पर कपड़ों की खरीदारी पर घोषित होने वाली छूट भी गर्माहट देने वाले कपड़ों की बिक्री का दायरा काफी तेजी से बढ़ा देती है। इस बार सर्दी के मौसम में गांधी आश्रमों पर गर्म कपड़े खरीदना पिछले सालों के मुकाबले अधिक किफायती साबित हो सकता है क्योंकि, इस बार गांधी जयंती के उपलक्ष्य में कपड़ों की खरीदारी पर 25 फीसदी की छूट देने की घोषणा की गई है। मुरादाबाद में क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम एवं खादी भंडार के प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पिछले वर्षों तक खादी के कपड़ों की खरीदारी पर 20 फीसदी छूट घोषित की जाती रही है। इस बार मौसम जल्दी बदलाव की दस्तक देता नजर आ रहा है लिहाजा, गर्म कपड़...