रांची, दिसम्बर 18 -- रांची, वरीय संवाददाता। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी), रांची की ओर से गुरुवार को 'डिजाइन फॉर भारत: यूथ इनोवेशन चैलेंज' के तहत राज्य स्तरीय प्रदर्शनी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर, दिल्ली के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में झारखंड के युवाओं ने अपने तकनीकी कौशल और नवाचार का प्रदर्शन किया। झारखंड के नोडल केंद्र के रूप में आईआईआईटी रांची ने राज्यभर से प्राप्त प्रविष्टियों का समन्वय और मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता के लिए प्राप्त कुल 58 पंजीकरणों में से कड़ी स्क्रीनिंग के बाद 6 सर्वश्रेष्ठ टीमों को राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के लिए चुना गया। इस प्रतियोगिता में आईआईआईटी रांची की टीम रोबोस्फीयर (प्रतिनिधि: अनिल आलोक) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, बीआईटी की टीम आर्ग्यान (प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.