नोएडा, अप्रैल 18 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। आईएमएस डिजाइन एंड इनोवेशन एकेडमी में शनिवार को फैशन, ज्वैलरी, इंटीरियर, कम्युनिकेशन, लग्जरी प्रोडक्ट डिजाइन और फाउंडेशन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में कार्यशालाएं आयोजित की गईं। इसमें छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों ने डिजाइन करियर को समझा और इस क्षेत्र से जुड़ी बारीकियां सीखी। कार्यक्रम में प्रतिभागियों के लिए हुए वर्कशॉप में प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए रचनात्मक प्रक्रियाओं का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...