फरीदाबाद, फरवरी 14 -- फरीदाबाद। विश्व प्रसिद्ध सूरजकुंड शिल्प मेला में देश-विदेश से आए शिल्पकारों के बीच विभिन्न डिजाइन की आकर्षक घड़ियां और लैंप मेला परिसर में विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। पारंपरिक कला और आधुनिक डिजाइनों के समन्वय से तैयार घड़ियां और लैंप घर और कार्यालय की सजावट में चार चांद लगाते हैं। मेला परिसर में विभिन्न स्टॉलों पर छोटी टेबल क्लॉक से लेकर बड़ी दीवार घड़ियों तक विविध आकार और डिजाइनों में उत्पाद उपलब्ध हैं। लकड़ी और अनेक धातुओं से हस्तनिर्मित पेंटिंग से सजी घड़ियां खरीदारों को विशेष रूप से आकर्षित कर रही हैं। वहीं सूरजकुंड मेला परिसर में अनेक स्टॉल पर उपलब्ध लैंप पारंपरिक कला और आधुनिक डिजाइन का अनूठा संगम प्रस्तुत कर रहे हैं। हस्तनिर्मित टेबल लैंप, हैंगिंग लैंप और दीवार सज्जा लैंप अपनी कलात्मक बनावट और मनमोहक र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.