आजमगढ़, अगस्त 6 -- लाटघाट, हिन्दुस्तान संवाद। घाघरा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से तटवर्ती गांवों में कटान तेज हो गई है। नदी के बढ़ते रुख ने देवारा क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले पांच दिनों से जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। डिघिया गेज पर नदी खतरा बिंदु से महज सात सेंटीमीटर नीचे बह रही है, जबकि बदरहुआ गेज पर भी जलस्तर में बढ़ाव जारी है। चक्की हाजीपुर, परसिया और सहबदिया गांव के पास घाघरा नदी तेजी से कटान कर रही है। चक्की हाजीपुर और परसिया में किसानों की उपजाऊ कृषि भूमि नदी में समा रही है, जबकि सहबदिया में कटान आबादी की ओर बढ़ने लगी है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार : पिछले 12 घंटे में 40 सेंटीमीटर बढ़ गया महानंदा नदी का पानी कटान रोकने के लिए बाढ़ खंड की ओर से बचाव कार्य कराया जा रहा है। नदी लगातार स्...