लखनऊ, अप्रैल 5 -- इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में फ्रैंकफिन इंस्टीट्यूट ऑफ एयर होस्टेस ट्रेनिंग की ओर से विंग्स टू योर फ्यूचर विषयक मेगा करियर सेमिनार का आयोजन हुआ, जिसमें 500-600 विद्यार्थियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आज के दौर में सफलता के लिए डिग्री के साथ व्यावहारिक कौशल, आत्मविश्वास और कम्युनिकेशन स्किल्स भी जरूरी हैं। संस्थापक केएस कोहली ने एविएशन सेक्टर की बढ़ती संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारत तेजी से वैश्विक स्तर पर अग्रसर है। फ्रेंचाइज ओनर रंजीत सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को सही करियर दिशा देते हैं। नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आरएस कोहली, एमडी विलियम डेनियल और सीओओ सुधीर मल्होत्रा ने इंडस्ट्री-रेडी स्किल्स और ग्लोबल ट्रेनिंग पर बात की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...