लखनऊ, जनवरी 31 -- लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष डॉ. संजय शुक्ला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों व शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ प्रदान देने की मांग की है। मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में महासंघ के अध्यक्ष डॉ. संजय शुक्ला और समन्वयक डॉ. राकेश यादव ने कहा कि विगत 16 मई 2025 को महासंघ के प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया था कि शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को उक्त सुविधा का लाभ देने पर सरकार विचार कर रही है, लेकिन कैबिनेट से केवल बेसिक व माध्यमिक शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, रसोइयों व शिक्षणेत्तर कार्मिकों को कैशलेश चिकित्सा सुविधा का लाभ दिया गया है। महासंघ ने बताया कि प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के...