मेरठ, अप्रैल 9 -- -डिग्री प्रिंटिंग दिल्ली में होने से छात्र-छात्राओं को समय पर नहीं मिल रही डिग्री -कंपनी प्रिंटिंग में ले रही 15-20 का समय, विवि पर आवेदनों का बढ़ रहा दबावमेरठ। प्रमुख संवाददाता--------समय से डिग्री देने के लिए तैयार हुए ऑनलाइन पोर्टल के बावजूद सीसीएसयू और छात्रों पर दिल्ली की दूरी भारी पड़ रही है। विवि पोर्टल पर प्रतिदिन हो रहे आवेदनों के उलट दिल्ली से प्रिंट होकर आ रही डिग्रियां कम हैं। कैंपस से कंपनी को भेजे जा रहे डाटा से वापस विवि को डिग्री मिलने में 15-20 दिन का समय लग रहा है। इस अवधि में नए आवेदनों से विवि पर दबाव बढ़ रहा है। प्रिंटिंग की इस व्यवस्था से आ रही दिक्कतों के समाधान के लिए छात्र लगातार कैंपस में ही डिग्री प्रिंट कराने की मांग कर रहे हैं।विवि प्रशासन के अनुसार पोर्टल ऑनलाइन हेाने के बाद से स्थिति में सु...