मुंगेर, जुलाई 2 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर कॉलेज में बुधवार को सत्र 2026-30 के नव नामांकित छात्र-छात्राओं के लिए स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, अनुशासन, नैतिक मूल्यों तथा उच्च शिक्षा के उद्देश्यों से परिचित कराना था。 यह भी पढ़ें- पीडब्ल्यूसी : नियम और पाठ्येतर गतिविधियों से परिचित हुईं छात्राएंकार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. प्रो. विद्या कुमार चौधरी ने की। उन्होंने कहा कि डिग्री प्राप्त करना ही शिक्षा का उद्देश्य नहीं, बल्कि ज्ञान अर्जन और चरित्र निर्माण ही वास्तविक शिक्षा है। उन्होंने छात्रों से सोशल मीडिया पर उपलब्ध हर जानकारी पर विश्वास नहीं करने तथा पुस्तकालय एवं पाठ्य-पुस्तकों से जुड़कर अध्ययन करने क...