मुंगेर, मार्च 6 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय ने स्नातक पार्ट-टू (सत्र 2022-25) के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया 25 फरवरी से शुरू की थी। बिना विलंब शुल्क के फार्म भरने की अंतिम तिथि पांच मार्च को समाप्त हो चुकी है। जिन विद्यार्थियों ने अबतक परीक्षा फार्म नहीं भरा है, उन्हें विश्वविद्यालय ने दो दिन का अंतिम अवसर दिया है। ऐसे विद्यार्थी 100 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ कुल 600 रुपये ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा कर छह और सात मार्च को परीक्षा फार्म भर सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा फार्म भरने से पहले विद्यार्थियों को अपने-अपने संबंधित कॉलेज में सभी शैक्षणिक दस्तावेजों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराना होगा। इधर विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इस सत्र में अब तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.