गोरखपुर, मई 6 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। शिक्षामित्र सम्मान समारोह के दौरान मंच पर सीएम योगी ने रवि किशन को मिली पीएचडी की मानद डिग्री को लेकर हल्के-फुल्के अंदाज में उनकी चुटकी ली। इस दौरान सभागार ठहाकों से गूंज उठा। सांसद रवि किशन भी अपनी हंसी रोक नहीं पाए।सीएम योगी ने कहा- 'रवि किशन उनसे कह रहे थे कि आपने मुझे बधाई नहीं दी। इस पर मैंने पूछा किस बात की बधाई। तब रवि किशन ने कहा कि उन्हें पीएचडी की उपाधि मिली है। इस पर मैंने कहा कि भाई वह मानद उपाधि है। तब रवि किशन ने कहा कि मैं प्रोफेसर लिखूंगा। मैंने कहा कि आप प्रोफेसर नहीं सकते लिख। यह भी पढ़ें- मानद उपाधि मिलने पर सांसद का एम्स में स्वागत उस डिग्री को लेकर जाएंगे तो उसके नाम पर नौकरी भी नहीं मिलेगी। आप उसे गले में टांग सकते हैं। कहीं जाएं तो अपने साथ लटका के जाइए।' सीएम योगी ने आगे कहा...