दुमका, जून 27 -- राजकुमार कुशवाहा दुमका, प्रतिनिधि। यह भी पढ़ें- डिग्री कॉलेज महेशपुर में नामांकन प्रक्रिया शुरू, 08 जुलाई अंतिम तिथि सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महिला कॉलेज सारठ में यूजी सत्र 2026-30 से सह-शिक्षा (को-एजुकेशन) व्यवस्था लागू कर दी गई है। राज्य सरकार से कैबिनेट की स्वीकृति मिलने के बाद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कुनुल कांडिर के निर्देश पर इस सत्र से छात्र-छात्राओं के नामांकन के लिए चांसलर पोर्टल खोल दिया गया है। वहीं महाविद्यालय का नाम बदलकर डिग्री कॉलेज सारठ कर दिया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन के लिए अपने सभी अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों का चांसलर पोर्टल 25 जून से 8 जुलाई तक खोल दिया गया है। स्नातक में नामांकन के इच्छुक अभ्यर्थी इस अवधि में ऑनलाइन आवेदन कर सकत...