देवघर, अगस्त 11 -- भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत सोमवार को प्रखंड के डिग्री कॉलेज में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने नए मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए पोस्टर-बैनर का प्रदर्शन कर लोगों को जागरूक किया। वहीं जिला निर्वाचन कार्यालय के हेल्प डेस्क मैनेजर अक्षय कुमार पाठक व हिमांशु शेखर ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को इसिनेट मोबाइल एप के माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम पंजीकृत करने की जानकारी दी। बताया गया कि जिस छात्र-छात्रा की उम्र 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष पूरा हो रहा है, अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं। यह भी पढ़ें- मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 को लेकर कैंप का आयोजन वहीं प्राचार्य बीरेंद्र तुरी ने कहा कि मतदान करना सभी का मौलिक अधिकार है इसक...