बरेली, अगस्त 30 -- मीरगंज। राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज में पीएम के राष्ट्रव्यापी संकल्प नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत रविवार को 'नशा एक अभिशाप' विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रशांत एवं निशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता को शैक्षिक वीडियो एवं क्विज का आयोजन हुआ। डा. शिव प्रताप सिंह के निर्देशन में हुए कार्यक्रम में रोवर रेंजर्स, एनएसएस स्वयंसेवक एवं एनसीसी कैडेट शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...