रांची, मार्च 19 -- तोरपा, प्रतिनिधि। संत जोसेफ डिग्री कॉलेज तोरपा में गुरुवार को संत जोसेफ का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर विशेष मिस्सा अनुष्ठान आयोजित किया गया।  जिसमें ईश्वर के अनुग्रहों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फादर जोश और फादर एलेक्सजेंडर उपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ फादर गेब्रियल सुरीन और प्रशासक फादर इमानुएल बागे ने अतिथियों को शॉल और गुलदस्ता देकर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर प्रार्चाय गाब्रिएल सुरीन ने कहा कि संत जोसेफ सभी संतों के संरक्षक पिता हैं। उन्होंने अपना जीवन दूसरों के लिए समर्पित कर दिया। इस अवसर पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।  कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षकगण, शिक्षाकेत्तर कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा ...