सासाराम, अगस्त 19 -- सूर्यपुरा, एक संवाददाता। सूर्यपुरा स्थित नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालय में मंगलवार को प्राचार्य प्रो. डॉ. अलाउद्दीन अजीजी की अध्यक्षता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 81वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा का संचालन अंग्रेजी के प्राध्यापक वैद्यनाथ पासवान ने किया। इस दौरान प्राध्यापकों और छात्रों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। प्राचार्य ने सभा को संबोधित करते हुए नेताजी के जीवन और उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नेताजी के आदर्शों और देशभक्ति से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। छात्रों ने भी नेताजी के जीवन चरित्र और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान पर अपने विचार रखे। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: नेता जी सुभाष चंद्र बोस की मनायी गयी पुण्यतिथि मौके पर...