कोडरमा, जनवरी 11 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। चंदवारा प्रखंड में अवस्थित डिग्री महाविद्यालय बरही में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाया गयी। इसमें डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जयप्रकाश आनंद ने कहा कि स्वामी विवेकानंद एक महान व्यक्ति थे, जिन्होंने भारतीय संस्कृति और अत्यतम को विश्वभर में प्रसिद्ध थे। उनके विचार और आदर्श आज भी हमें प्रेरित करते हैं। स्वामी विवेकानंद का विचार उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए। हजारीबाग विवेकानंद युवा महामंडल के प्रतिनिधि गजानन पाठक ने विद्यार्थियों को बताया कि स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था, उन्होंने अपने जीवन का अत्यतम और सेवा के लिए समर्पित किया। उन्होंने 1893 में विश्व धर्म सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया और अपने भाषण से विश्व को प्रभावित किया।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.