गंगापार, मार्च 16 -- कौंधियारा/करछना, हिंस। सावित्री देवी डिग्री कॉलेज सोनाई घटवा के प्रांगण में सोमवार को एक मोर घायल अवस्था में पड़ा हुआ मिला। कॉलेज परिसर में मौजूद लोगों की नजर जब घायल मोर पर पड़ी तो इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई।सूचना मिलते ही वन विभाग के वनरक्षक संतोष कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने घायल मोर का प्राथमिक निरीक्षण किया और उसे सुरक्षित तरीके से अपने साथ उपचार के लिए ले गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...