सासाराम, जनवरी 8 -- नौहट्टा. एक संवाददाता। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा चयनित राजनीति विज्ञान विषय के दो सहायक प्राध्यापकों डॉ. प्रवीण कुमार सिंह व डॉ. दीपक कुमार की नियुक्ति वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा द्वारा डिग्री कॉलेज, नौहट्टा में की गई है। महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों के प्रभावी, सुव्यवस्थित तथा पारदर्शी संचालन हेतु डॉ. प्रवीण कुमार सिंह को राजनीति विज्ञान विभाग का विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...