दरभंगा, मई 8 -- ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। डीएम कौशल कुमार गुरुवार की दोपहर गौड़ाबौराम पहुंचे और प्रस्तावित डिग्री कॉलेज के लिए उपयुक्त भूमि और भवन निर्माण के लिए कई स्थानों का अवलोकन किया। डीएम प्रखंड स्तर पर तत्काल प्रभाव से डिग्री की पढाई शुरू करने के लिए प्रस्तावित उतक्रमित मध्य विद्यालय बेलबाड़ा और प्लस उच्च विद्यालय आसी के भवन का भी निरीक्षण किया। डिग्री कॉलेज की भूमि और भवन की खोज में डीएम जिले के सुदूरवर्ती प्रखंड किरतपुर भी पहुंचे जहां उन्होंने तत्काल डिग्री की पढाई शुरू करने निमित्त उतक्रमित मध्य विद्यालय जग्सों के भवन का मुआयना किया। डीएम ने मवि जग्सों के निरीक्षण के दौरान मध्य विद्यालय जग्सों के भवन की डेंटिंग पेंटिंग करने के साथ कंक्रीट फ्लोरिंग का कार्य करने का निदेश किरतपुर के प्रखंड शिक्षा अधिकारी आरबी झा को दिया। यह भी पढ़ें- डिग...