चम्पावत, मई 4 -- जगदीश राय लोहाघाट। डिग्री कॉलेज तिराहे पर जाम की समस्या से स्थानीय लोग और राहगीर बेहाल हैं। समस्या के समाधान के लिए लोगों ने पुलिस से मार्ग पर स्थाई रूप से यातायात कर्मी तैनात करने की मांग की है।सोमवार दोपहर करीब 12 से 1:30 बजे तक शीतला माता मंदिर से डिग्री कॉलेज तिराहे तक रुक-रुक कर जाम लगता रहा, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान रिटायर्ड शिक्षक और भाजपा नेता गोविंद बोहरा ने स्वयं मोर्चा संभाला और करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। हालांकि, उनके जाने के बाद फिर से स्थिति वैसी ही हो गई। राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी ने भी यहाँ ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की मांग दोहराई है। दूसरी ओर, थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही यातायात व्यवस्था दुरुस्त कर लोगों को इस समस्या से निजात ...