बोकारो, फरवरी 24 -- डिग्री कॉलेज गोमिया में फाइलेरिया जागरूकता गोमिया, प्रतिनिधि। डिग्री कॉलेज गोमिया में सोमवार को फाइलेरिया उन्मूलन के मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) अभियान के तहत जागरूकता रैली एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता प्राचार्या डॉ सरिता श्रीवास्तव ने की। कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। विद्यार्थियों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि वे स्वयं निर्धारित दवा का सेवन करें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। ज्ञात हो कि 10 से 25 फरवरी तक फाइलेरिया से बचाव के लिए एमडीए कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसके तहत 2 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को निर्धारित मात्रा में दवा दी जा रही है। इसी क्रम में महाविद्यालय के छात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.