समस्तीपुर, फरवरी 9 -- विद्यापतिनगर। प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोलने की सरकार की घोषणा से लोगो में खुशी का माहौल है। बताया गया है कि सरकार द्वारा राज्य के कई प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने की जारी सूची में विद्यापतिनगर प्रखंड का नाम शामिल होने की खबर लोगों को मिलते ही उनमें खुशी का माहौल व्याप्त हो गया है। खास कर युवकों में प्रसन्नता बनी है की अब इंटर के बाद डिग्री कालेज में नामांकन के लिए बाहर दूसरे शहर जाना नहीं पड़ेगा। वही अभिभावकों में हर्ष व्याप्त है की अब छात्राओं को डिग्री कालेज में पढ़ने के लिए स्थानीय स्तर पर सुविधा मिलने से परेशानी कम होगी। बताते हैं कि प्रखंड में एकमात्र विद्यापति इंटर कालेज कुछ दिनों से बंद है हालांकि सरकार ने हाई स्कूल को ही अपग्रेड कर पंचायत स्तर पर प्लस टू का दर्जा देकर कई स्कूलों में इंटर तक की पढ़ाई शुरू कर दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.