अल्मोड़ा, दिसम्बर 18 -- द्वाराहाट, संवाददाता। डिग्री कॉलेज में विभिन्न प्रकार के कौशल विकास प्रशिक्षण एवं पाठ्यक्रमों के लिए उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर पीजी ब्लॉक का निर्माण होगा। इसमें 11.09 करोड़ रुपये से मल्टी स्किल, आईटी लैब, प्लेसमेंट सेल, इमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब, एंटरप्रेन्योरशिप सेंटर आदि के निर्माण के लिए डीपीआर तैयार कर ली गई है। गुरुवार को 11.09 करोड़ रुपए लागत की डीपीआर कार्यदायी संस्था उत्तराखण्ड पेयजल निगम ने प्राचार्य डॉ डीसी पंत को सौंपी। प्राचार्य ने बताया कि शीघ्र ही उच्च शिक्षा निदेशालय हल्द्वानी को डीपीआर भेजी जाएगी। तीन मंजिला प्रस्तावित भवन में विद्यार्थियों को कौशल विकास प्रशिक्षण के साथ साथ विभिन्न पीजी विषयों के लिए कक्षाओं की समुचित व्यवस्था मिल सकेगी। महाविद्यालय निर्माण समिति की संयोजक डॉ उपासना शर्मा, डॉ म...