डिग्री कॉलेज के स्थान परिवर्तन के लिए धरना जारी
बिहारशरीफ, मई 27 -- फोटो : नगरनौसा धरना-नगरनौसा बस स्टैंड के पास बुधवार को धरना पर बैठे प्रदर्शनकारी। नगरनौसा, निज संवाददाता। डिग्री कॉलेज के स्थान परिवर्तन की मांग को लेकर एसएफआई का अनिश्चितकालीन धरना सातवें दिन भी जारी है। बुधवार को एसएफआई की प्रदेश अध्यक्ष कांति कुमारी ने कहा कि प्रखंड मुख्यालय की जगह लोदीपुर में कॉलेज बनने से छात्रों को काफी नुकसान होगा। स्थानीय बालिका उच्च विद्यालय में जगह भी खाली है। सीपीआईएम के पूर्व राज्य सचिव अरुण कुमार मिश्रा ने भी धरनास्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया। धरना में अमित कुमार, सूरज कुमार, धर्मदेव कुमार, गायत्री कुमारी, सावित्री कुमारी, वर्षा कुमारी, रविंद्र सिंह, विश्वानंद सिंह, जनार्दन प्रसाद आदि शामिल थे। (नगरनौसा से रजनीकांत)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.