बागेश्वर, जनवरी 5 -- मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद काफलीगैर में डिग्री कॉलेज नहीं खुलने पर क्षेत्र के लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज लोगों ने विरोध में प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने जल्द कॉलेज नहीं खुलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस आशय का एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्मस से सीएम को भेजा है। क्षेत्र के लोग सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि महाविद्यालय के लिए क्षेत्र के लोगों ने 60 नाली भूमि दान की। इसकी रजिस्ट्री भी स्थानीय प्रतिनिधि ने अपने संसाधनों से कर दी है। वैकल्पिक व्यवस्था के लिए 12 कमरों की व्यवस्था अल्मोड़ा मैग्नेसाइट में की गई है। इसका अनापत्ति प्रमाण पत्र दे दिया है। इसके बावजूद कॉलेज नहीं खुल पाया है। अब लोग खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। कॉलेज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.