मधेपुरा, जून 3 -- घैलाढ़, संवाद सूत्र। प्रखंड के भतरंधा परमानपुर पंचायत के जागीर परमानपुर वार्ड 17 में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज के चिन्हित स्थलों का बुधवार को डीएम अभिषेक रंजन ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भौगोलिक स्थिति, पहुंच मार्ग, शौचालय, शुद्ध पेयजल, बिजली, उपलब्ध संसाधनों एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। डीएम ने विद्यालय परिसर में जलजमाव देख भवन निर्माण के कार्यपालक अभियंता को परिसर में मिट्टी भराई कराने का निर्देश दिया। वहीं मनरेगा योजना के तहत परिसर में पौधरोपण करवाने का निर्देश दिया। डिग्री कॉलेज के तत्काल संचालन के लिए दो कमरे का निर्माण पर चर्चा की। बताया गया कि वर्ष 2026-27 के लिए बीए में पढ़ने वाले छात्रों का एडमिशन एवं वर्ग संचालन इसी विद्यालय परिसर में शुरू होगा। यह भी पढ़ें- डिग्री कॉलेज के चिह्नित स्थल का लिया ज...