पूर्णिया, जुलाई 15 -- रूपौली, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के लिए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि माने जा रहे नवसृजित राजकीय डिग्री महाविद्यालय रूपौली (बिरौली बाजार) का उद्घाटन बुधवार को बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। महाविद्यालय के उद्घाटन के अवसर पर आदर्श मध्य विद्यालय बिरौली परिसर में समारोह का आयोजन किया गया। उद्घाटन समारोह के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का संबोधन वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से प्रसारित किया गया, जिसे उपस्थित जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, छात्रों एवं क्षेत्रवासियों ने ध्यानपूर्वक सुना। महाविद्यालय के उद्घाटन के साथ ही क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी उच्च शिक्षा की मांग पूरी होने पर लोगों में खुशी का माहौल देखा गया। समारोह में मुख्य अतिथि क...