भागलपुर, जून 1 -- बिहपुर, संवाद सूत्र। बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में उच्च शिक्षा के विकास एवं शैक्षणिक संसाधनों के विस्तार को लेकर रविवार को बहुजन चेतना केंद्र, बिहपुर में एक महत्वपूर्ण चिंतन बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन राजद नेता डॉ. गौतम कुमार प्रीतम के संयोजन में हुआ, जबकि अध्यक्षता समाजसेवी रवीन्द्र कुमार सिंह तथा संचालन मान्यवर नसीब रविदास ने किया। बैठक में क्षेत्र के लोगों ने शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए। सर्वसम्मति से मांग की गई कि राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित सरकारी डिग्री कॉलेज की स्थापना बुनियादी विद्यालय, तेलघी के बजाय खरीक महाविद्यालय, खरीक में की जाए। ताकि अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को लाभ मिल सके और उपलब्ध आधारभूत संरचना का बेहतर उपयोग हो।इसके अलावा सत्यदेव राय महाव...