बागपत, अप्रैल 29 -- बड़ौत। यूपी बोर्ड का तो रिजल्ट आ चुका है वहीं सीबीएसई व आईएससी बोर्ड का इंटरमीडिएट रिजल्ट भी जल्द घोषित हो जाएगा। गत वर्ष की तरह इस बार भी परीक्षा परिणाम बंपर है। यह बहुत अच्छा संकेत तो है, लेकिन एक चिंताजनक बात भी है। बंपर रिजल्ट रहने के बावजूद सभी छात्रों को स्नातक कक्षाओं में दाखिला नहीं मिल पाएगा। याद दिला दें कि यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम अभी 23 अप्रैल को घोषित हो चुका है। बोर्ड का परीक्षा परिणाम उम्मीद से कहीं अधिक बेहतर यानि बंपर रहा है। वहीं सीबीएसई व आईएससी बोर्ड का परीक्षा परिणाम भी जल्द घोषित होने जा रहा है। जिले में इंटरमीडिएट के 84 फीसदी से अधिक छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि शिक्षा के क्षेत्र में जनपद बागपत के बढ़ते कदम को देखकर इस बार भी इसी तरह का परीक्षा परिणाम रहने की उम्मीद की जा ...