बागपत, मई 8 -- बड़ौत। डिग्री कॉलेजों में शैक्षिक सत्र 2026-27 में दाखिले की भागदौड़ तेज होने वाली है। विश्वविद्यालय द्वारा पूरा शैड्यूल भी जारी कर दिया गया है। इसके लिए डिग्री कॉलेजों ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यूपी बोर्ड, आईएससी का इंटरमीडिएट रिजल्ट घोषित किया जा चुका है जल्द ही सीबीएसई बोर्ड भी अपना रिजल्ट घोषित कर देगा। वहीं विश्वविद्यालय ने भी विभिन्न स्ट्रीम में होने वाले दाखिले के शैड्यूल जारी कर दिया है। इससे पहले कॉलेज स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई थी। नए इंतजामों के साथ कुछ नए कोर्स में भी छात्र दाखिला लेंगे। जनता वैदिक कॉलेज के प्राचार्य डॉ वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 में छात्र-छात्राओं की बढ़ती संख्या को अतिरिक्त काउंटर खोलने एवं हेल्प डेस्क बनाई गई है। महाविद्यालय में ट्रेडिशनल कोर्सों के साथ...