मुजफ्फरपुर, मई 24 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता जिले समेत सूबे के 208 प्रखंडों में नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय का पद सृजित नहीं किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। उर्दू शिक्षकों के संगठन कौमी असातिजह तंजीम बिहार ने इसके विरोध में आंदोलन का निर्णय लिया है।रविवार को चंदवारा स्थित संगठन के कार्यालय हुई बैठक में कहा गया कि इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव, शिक्षा मंत्री, राज्यपाल आदि को बीते छह म‌ई को पत्र लिखकर उर्दू का पद सृजित करने की मांग की थी। लेकिन, इस दिशा में अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया। इसलिए तंजीम ने चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया है। संगठन के प्रदेश संयोजक मो. रफी ने कहा कि राज्य सरकार के सात निश्चय उन्नत शिक्षा-उज्ज्वल भविष्य के अंतर्गत डिग्री कॉलेज रहित 208 प्रखंडों में इसकी स्थापना एवं उनमें पठन-पाठन प्रा...