डिग्री के साथ व्यावहारिक हुनर होना बेहद जरूरी: बीडीओ
पाकुड़, जून 24 -- अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता। बीजीआर माइनिंग एंड इंफ्रा प्रा. लि. द्वारा संचालित बीजीआर स्किल डेवलपमेंट सेंटर में बुधवार को मोबाइल रिपेयरिंग, इलेक्ट्रीशियन कोर्स और डंपर सिम्युलेटर प्रशिक्षण का भव्य शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रमोद कुमार गुप्ता व अंचल अधिकारी औसाफ खान ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम के दौरान केंद्र में पहले से ही कंप्यूटर, सिलाई-कढ़ाई और ड्राइविंग की ट्रेनिंग दी जा रही है। अब नए रोजगारोन्मुखी कोर्स जुड़ने से स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार की राह आसान होगी। इस दौरान संस्थान के पांचवे व छठे बैच के सफल प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र सौंपे गए। साथ ही आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए सिलाई-कढ़ाई पूरी करने वाली छात्राओं के बीच 64 सिलाई मशीनों का वितरण किया गया।
युवाओं को प्रोत्सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.