गढ़वा, मार्च 23 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। शहर के बीएनटी सेंट मैरी स्कूल में कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित ब्राइट फ्यूचर मीट ने छात्रों के भविष्य को नई दिशा देने का कार्य किया। कार्यक्रम का उद्घाटन दिल्ली से आए मुख्य अतिथि रिसोर्स पर्सन अमित झा, उज्ज्वल कुमार, निदेशक उमाकांत तिवारी, प्राचार्य अमित तिवारी और उप प्राचार्य संजीव कुमार तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अमित झा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में डिग्री के साथ कौशल विकास और तकनीक के साथ तालमेल बैठाना अत्यंत जरूरी है। उन्होंने छात्रों को लगातार सीखते रहने और बदलती दुनिया के अनुरूप खुद को ढालने की प्रेरणा दी।वहीं निदेशक उमाकांत ने कहा कि यह करियर काउंसलिंग कार्यक्रम छात्रों को सही दिशा दिखाने के लिए...