बरेली, मार्च 25 -- आंवला। नगर के डॉ. राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मंगलवार को कालेज में सम्मान समारोह हुआ। प्राचार्य डॉ. महाराणा प्रताप सिंह की अध्यक्षता में निबंध प्रतियोगिता की विजेता आलिया, कंचन, प्राची, पोस्टर प्रति में आलिया, कंचन, मीनाक्षी, माडल प्रतियोगिता में आलिया, मीनाक्षी, प्राची के क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय पाने पर पुरस्कृत किया गया। रेंजर्स रोवर्स का विशेष बौद्धिक सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान प्रोफेसर देवी शरण, डॉ सौरभ कुमार, विश्राम सिंह, कमल, विनोद कुमार, सुनील कुमार, विशाल बेंसन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.