पीलीभीत, अगस्त 3 -- बीसलपुर। राजकीय डिग्री कालेज में आयोजित कार्यक्रम में नशा मुक्ति पर आयोजित की विचार गोष्ठी में डॉ. पवन त्रिवेदी ने युवाओं को नशे की लत और नशे से होने वाली हानियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि कभी-कभी हमें अहसास भी नहीं होता कि हमें जीवन में कब नशे की लत लग गयी। यह नशा अपने साथ-साथ अपने पूरे परिवार और समाज की भी क्षति पहुंचाता है। उसके बाद प्रधानमंत्री के उद्बोधन का सजीव प्रसारण भी महाविद्यालय में किया गया। इस अवसर पर डॉ. जगदंबा कुमार गोंड, कार्यालय अधीक्षक दिनेश कुमार, राजेंद्र कुमार, आकाश, निशा, प्रांजल, शीतल, शिवम, गौतम आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- नशामुक्त जीवन अपनाने का आह्वान यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल हुए स्वयं सेवक और सेविकाएं यह भी पढ़ें- Ghazipur News: प्राध्या...