डिग्रीधारी लैब तकनीशियनों ने किया 'बुद्धि-शुद्धि' महायज्ञ
देहरादून, जुलाई 12 -- देहरादून। मेडिकल लैब टैक्नोलॉजिस्ट संघ उत्तराखण्ड के बैनर तले एकता विहार धरना स्थल पर आंदोलनरत बेरोजगार डिग्रीधारी लैब तकनीशियनों ने रविवार को सरकार की सद्बुद्धि के लिए 'बुद्धि-शुद्धि महायज्ञ' का आयोजन किया। अपनी मांगों की लगातार हो रही अनदेखी से नाराज युवाओं ने यज्ञ के माध्यम से सरकार से जनहित में सकारात्मक निर्णय लेने की प्रार्थना की। संघ का आरोप है कि हाल ही में जारी कैडर पुनर्गठन के शासनादेश में बेरोजगारों के साथ छल किया गया है। मानकों के अनुसार राज्य में लैब तकनीशियनों के 1000 से अधिक पद होने चाहिए, लेकिन सरकार ने केवल पूर्व से सृजित 345 पदों पर ही ढांचा घोषित कर दिया। इसके अलावा, सेवा नियमावली में (डिग्रीधारी) योग्यता को शामिल करने की 26 वर्षों से लंबित मांग भी पूरी नहीं की गई है। संघ के अध्यक्ष आशीष चंद्र खाली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.