नई दिल्ली, अगस्त 26 -- भारत में डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट हासिल करने वाले युवाओं की कमी नहीं है। इस समय करीब 4.34 करोड़ छात्र हायर एजुकेशन यानी ग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट डिग्री की पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं, डिप्लोमा और आईटीआई करने वाले छात्रों की संख्या 44 लाख से ज्यादा है। इसके बावजूद पढ़ाई पूरी करने के बाद बड़ी संख्या में युवाओं को उनकी योग्यता के मुताबिक नौकरी नहीं मिल रही है। पिछले साल सिर्फ 8.25 प्रतिशत ग्रेजुएट्स ही अपनी योग्यता के अनुसार नौकरी हासिल कर पाए।1 साल में सिर्फ 8.25% को मिली जॉब वहीं, नीति आयोग की नई रिपोर्ट ने भी युवाओं के सामने मौजूद इस रोजगार संकट को उजागर किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, बड़ी संख्या में युवा डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट हासिल कर रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी उन्हें अपनी पढ़ाई और स्किल के मुताबिक नौकरी म...