सराईकेला, अक्टूबर 2 -- रांची में आयोजित डिगी हेल्थ कॉन्क्लेव के मंच पर झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत देखने को मिली। अवसर था राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र सरायकेला के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सरायकेला छऊ नृत्य का। कलाकारों ने कॉन्क्लेव में अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया। पद्मश्री से सम्मानित गुरु तपन कुमार पटनायक के कुशल नेतृत्व में सरायकेला छऊ की टीम ने इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में भाग लिया। कलाकारों ने अपनी पारंपरिक भाव-भंगिमा, शारीरिक विन्यास और लयबद्ध गतियों के माध्यम से सरायकेला छऊ की विशिष्ट कलात्मक पहचान को मंच पर जीवंत कर दिया। इस अवसर पर रजतेंदु रथ एवं गंभीर महतो की सक्रिय सहभागिता भी उल्लेखनीय रही, जिसने प्रस्तुति में कलाकारों के सामूहिक समन्वय और सरायकेला छऊ की गुरु-शिष्य परंपरा की निरंतरता को मजबूती से रेखांकित किया। नृत्...