रुद्रपुर, अप्रैल 8 -- सीताराम राणा, रुद्रपुर। श्रीलंका के डिगाना में 10 से 12 अप्रैल तक आयोजित होने वाली थर्ड साउथ एशियन जु-जित्सू चैंपियनशिप में रुद्रपुर के खिलाड़ी क्षितिज सिंह भारत देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनके साथ उत्तराखंड के अन्य खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे, जिनमें हल्द्वानी से नव्या पांडे, श्रीपर्णा जोशी, कृष्णांजलि जोशी, रिद्धिमा नेगी, अविग्ना नेगी, नमन मेहरा और ममता उपाध्याय शामिल हैं। बुधवार को जिला जु-जित्सू एसोसिएशन के महासचिव ऋषि पाल भारती सहित अन्य पदाधिकारियों और अभिभावकों ने रुद्रपुर रेलवे स्टेशन से खिलाड़ियों को दिल्ली के लिए रवाना करते हुए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत भूषण चुघ ने कहा कि क्षितिज सिंह समेत सभी खिलाड़ी अपनी मेहनत और लगन से न केवल भारत बल्कि उत्तराखंड का नाम भी रोशन करे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.