डिगवाडीह सब स्टेशन पर कल हल्ला बोल प्रदर्शन
धनबाद, जून 12 -- जोड़ापोखर। लचर बिजली आपूर्ति से परेशान हजारों उपभोक्ताओं में गुस्सा है। पिछले एक सप्ताह से जारी बिजली संकट से लोग अब काफी परेशान हो चुके हैं । विरोध में शनिवार को डिगवाडीह बिजली कार्यालय में विशाल 'हल्ला बोल' कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बिजली पानी उपभोक्ता मंच के शुभाशीष राय, किशोर कुमार और दिनेश राम ने बताया कि विभाग द्वारा सटीक जानकारी नहीं दिए जाने से लोगों में भारी आक्रोश है। 24 घंटा में 16 घंटा तक बिजली गायब रह रही है। सब स्टेशन के अधिकारी सही जवाब देना उचित नहीं समझते हैं जिसको लेकर बैठक हुई है और आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है। प्रदर्शनकारी "बिजली हमारा अधिकार है", अब नहीं चलेगी लापरवाही" जैसे नारों की तख्तियां और बैनर लेकर विरोध जताएंगे। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि वे अब विभागीय अत्याचार बर्दाश्त नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.