धनबाद, मई 17 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। डिगवाडीह श्री श्याम भक्त मंडली की ओर से स्वर्ण जयंती महोत्सव मनाया जायेगा। जिसकी तैयारी को लेकर रविवार को डिगवाडीह में श्री श्याम भक्त मंडल की बैठक हुई। बैठक में तीन दिवसीय महोत्सव की रूपरेखा तय की गई। मंडली के पदाधिकारियों ने बताया कि स्वर्ण जयंती के अवसर पर बाबा का विशेष कीर्तन, भजन संध्या, अखंड ज्योत, निशान यात्रा और भंडारा आयोजित की जायेगी। महोत्सव में विश्व विख्यात भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा सहित अन्य प्रसिद्ध कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा। मंडली के अध्यक्ष ने कहा कि विगत 50 वर्षों से श्री श्याम बाबा की कृपा से मंडली सेवा कार्य करते आ रही है। स्वर्ण जयंती महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी श्याम प्रेमियों से सहयोग की अपील की गई है। बैठक में महोत्सव की तिथि, कार्यक्रम स्थल और जिम्मेदारियों का बं...